सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   CM Sai reached Murmunda village development work gained momentum after the formation of double engine governme

Durg: मुरमुंदा गांव पहुंचे सीएम साय, बोले- डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में आई तेजी

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 May 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत मुरमुंदा पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

CM Sai reached Murmunda village development work gained momentum after the formation of double engine governme
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत मुरमुंदा पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष समाधान शिविर में उपस्थित हुए। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है और सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर जरूरतमंद तक इस योजना का लाभ पहुंचे। वही मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार चलाया जा रहा है। जो अब तीसरे चरण में पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और सरकार के कामकाज का फीडबैक सीधे लोगों से लेना है। और सरकार की नीतियां और योजनाएं धरातल पर लागू हो रही हैं और आम जनता संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। वहीं मुख्यमंत्री ने एसीबी और ईओडब्ल्यू  रेड कार्यवाही पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर रही हैं और जिनके खिलाफ शिकायतें हैं।उनके खिलाफ जांच जारी है। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed