सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Criminals opened fire in the air created panic in the police department in Durg

Durg: बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।  जिले में चाकूबाजी, हत्या, लूट के बाद अब बदमाशो ने हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। हवाई फायरिंग की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

Criminals opened fire in the air created panic in the police department in Durg
बदमाशों ने की हवाई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।  जिले में चाकूबाजी, हत्या, लूट के बाद अब बदमाशो ने हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। हवाई फायरिंग की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।

Trending Videos


भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के कैंप वन इलाके में दो दोस्तों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। एक ने दूसरे पर न सिर्फ बंदूक तान दी बल्कि पिस्टल से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया।कैंप वन के आदर्श नगर में घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है फिलहाल पुलिस आरोपी को खोजबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के कारण हुई आरोपी मछली पालन करता और पीड़ित का मछली व्यापारी बताए जा रहे दोनो के बीच मछली खरीदने को लेकर कुछ समय से वाद विवाद चल रहा था की। आरोपी रविशंकर और सूरज यादव दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रविशंकर का मुरमुंदा फॉर्म हाउस से मछली व्यवसाय करता है। वह दोस्त सूरज सिंह के घर मछली लेकर आया था।लेकिन सूरज ने मछली लेने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर रविशंकर ने अपने साथियों के साथ सूरज के घर हत्या करने की नियत से गए थे लेकिन सूरज घर पर नही और गुस्से में रविशंकर ने देशी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया। हवाई फायरिंग के बाद सूरज के परिजनों ने इसकी जानकारी छावनी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 63b6ba96e27be444a8570053 [title] => Durg-Bhilai [title_hn] => दुर्ग-भिलाई [title_seo] => [title_seo_hn] => [type] => city [status] => enable [slug] => durg-bhilai [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( ) [created_by] => 61e531167cde38497426aa95 [updated_by] => 61e531167cde38497426aa95 [hyper_id] => 0 [full_slug] => chhattisgarh/durg-bhilai [image] => [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [promo_description] => [menu] => 0 [message] => [updated_at] => 2023-01-05T13:07:12.376000Z [created_at] => 2023-01-05T11:55:02.886000Z [parent_id] => 23193454-d88e-11e1-975e-d4ae52ba91ad )