सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Crores of rupees embezzled from farmers savings account two accused arrested in Durg

Durg: किसानों के बचत खाते से करोड़ों रुपये का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार, बैंक में जमा न करके किया इस्तेमाल

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 May 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में किसानों के बचत खाता में करोड़ों रुपए का गबन करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।आरोपियों ने किसानों का पैसा बैंक में जमा न कर खुद के उपयोग किया गया था।
 

Crores of rupees embezzled from farmers savings account two accused arrested in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में किसानों के बचत खाता में करोड़ों रुपए का गबन करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।आरोपियों ने किसानों का पैसा बैंक में जमा न कर खुद के उपयोग किया गया था।

Trending Videos


दुर्ग पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जिला सहकारी बैंक भिलाई 3 के मैनेजर सुरेंद्र सिंह भुवाल ने शिकायत दर्ज कराई। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि सहकारी बैंक की भिलाई-3 शाखा अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम सोमनी,गनियारी ,चरोदा और उमदा के किसानों का नगद आहरण,खाद,बीज,धान खरीदी के बचत काउंटर में आर्थिक अनियमितता के आधार पर कुल 1 करोड़ 31 हजार 1263 रुपए की धोखाधडी कर रकम का हेरफेर कर गबन किया। इस मामले की जानकारी लगाने पर जून 2023 में जांच कमेटी गठित की गई जिसने 18 सितंबर 2023 को कार्रवाई की अनुसंशा की। जिला सहकारी केंद्रिय बैंक मुख्यालय दुर्ग द्वारा गठित जांच टीम के गठित की गई जांच टीम ने पाया कि तत्कालीन समिति प्रभारी गजानंद शिर्के के द्वारा वर्ष 2020-21 में 29 मई 2020 से 3 मार्च 2021 तक इसके बाद नीति दिवान एक जुन 2022 से 5 अक्टूबर 2023 तक समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ रही। और अतिरिक्त कर्मचारी गोपाल प्रसाद वर्मा के द्वारा करोड़ों रूपए का अनियमित कर पैसे का गबन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों द्वारा किसानों का रकम उनके खाता में जमा न कर स्वयं अपयोग किया जाता था आरोपियों द्वारा बकायदा किसानों द्वारा के पासबुक में इसकी एंट्री करते थे लेकिन बैंक के लेकर बुक में एंट्री नही करते थे और न ही खाते में पैसा जमा जमा करते थे।वही कुछ किसानों के फिक्स डिपॉजिट को तोड़कर आरोपियों द्वारा रकम को अपने पास रखा लेते थे। पुलिस ने सेवा सहकारी समिति सोमनी के सहायक प्रबंधक गजानंद शिर्के और अतिरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा को गिरफ्तार किया है।वही प्रबंधक नीति दीवान फरार बताई जा रही है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed