{"_id":"6a6c3f2d05c2c774a90e66e5","slug":"durg-chain-snatching-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4560806-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में सुबह-सुबह दो चेन स्नेचिंग: बुजुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना; पुलिस ने शुरू की सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में सुबह-सुबह दो चेन स्नेचिंग: बुजुर्ग महिलाओं को बनाया निशाना; पुलिस ने शुरू की सघन जांच
Fri, 31 Jul 2026 03:06 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:06 PM IST
सार
सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की दो वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। दोनों घटनाओं में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दो बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की हुई घटना।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में शनिवार सुबह कुछ ही समय के अंतराल में चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं सामने आईं। सुपेला और भट्टी थाना क्षेत्र में हुई इन वारदातों में अज्ञात बदमाशों ने अकेली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया। घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला सुबह अपने घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो युवक वहां पहुंचे। वाहन चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर नकाब लगाया हुआ था। मौका मिलते ही बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
वारदात के दौरान चेन का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें स्कूटी सवार दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी घटना भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1, सड़क नंबर-2 के पास हुई। यहां एक बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं। तभी एक महिला उनके पास पहुंची और अचानक उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इससे महिला घबरा गई। इसी दौरान आरोपी महिला ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और पास में बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गई।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही डीआईजी विजय अग्रवाल, भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस दोनों मामलों में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।