{"_id":"698dbf7780e99adf59032c02","slug":"durg-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3943283-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: बीएसपी कर्मी के घर में घुसकर हमला, नाबालिग ने रॉड से हमलाकर तीन लोगों को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: बीएसपी कर्मी के घर में घुसकर हमला, नाबालिग ने रॉड से हमलाकर तीन लोगों को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) कर्मी के घर में घुसकर हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक नाबालिग युवक ने पड़ोस में रहने वाले खेड़ूराम देवांगन और उनकी दो बेटियों पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
एक ही परिवार के 3 लोग हुए घायल,पड़ोसी सनकी नाबालिग युवक ने रॉड से किया हमला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) कर्मी के घर में घुसकर हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक नाबालिग युवक ने पड़ोस में रहने वाले खेड़ूराम देवांगन और उनकी दो बेटियों पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
बीएसपी कर्मी और बेटियों पर जानलेवा हमला
घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 8 में हुई। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले बीएसपी कर्मी खेड़ूराम देवांगन के घर में जबरन घुस गया। इसके बाद उसने खेड़ूराम और उनकी दो बेटियों, गरिमा और लिपिका, पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर युवक तीनों को गंभीर अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों की गंभीर स्थिति, अस्पताल में भर्ती
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बीएसपी कर्मी खेड़ूराम देवांगन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनके सिर पर 16 टांके लगे हैं। उनकी दोनों बेटियों, गरिमा और लिपिका, को भी सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जांच जारी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमला करने वाले सनकी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से विवेचना कर रही है और आरोपी युवक द्वारा इस तरह के हिंसक कृत्य को अंजाम देने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।