सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh film actor Manoj Rajput arrested by police in protest case without permission in durg

CG News: फिल्म अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिना अनुमति रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में किया था प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के पटेल चौक पर रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस पांच अन्य आरोपियों को पकड़ चुकी है, जबकि कई आरोपी अब भी फरार हैं। 

Chhattisgarh film actor Manoj Rajput arrested by police in protest case without permission in durg
फिल्म अभिनेता मनोज राजपूत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने फिल्म अभिनेता और बिल्डर को बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos

दरअसल, पूरा मामला एक दिसंबर 2025 का है। पटेल चौक पर रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी डीलर और किसान बिना अनुमति के बीएसएनएल कार्यालय के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की समझाइश के बाद भी वे प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पानी के पाउच फेंके, जिस पर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बिना अनुमित के रजिस्ट्री शुल्क के विरोध किया था प्रदर्श

 

इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और प्रॉपर्टी डीलर मनोज राजपूत समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस इससे पूर्व विक्की चंद्राकर, राकेश यादव, दिनेश पांडेय और जितेंद्र बत्रा को गिरफ्तार कर चुकी थी। मामला दर्ज होने के बाद नेतृत्वकर्ता मनोज राजपूत लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में शुभम सिंह राजपूत, यशवंत राजपूत, ओमप्रकाश कोटवानी, गीतेश ठाकुर सहित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

फिल्म अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बिना अनुमित के रजिस्ट्री शुल्क के विरोध किया था प्रदर्श

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed