सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Female Worker Injured in Company Accident Victim Files FIR Against Company Management and Contractor in Durg

Durg : कंपनी में हादसे में महिला मजदूर को आई चोट, पीड़िता ने कंपनी के संचालक और ठेकेदार पर कराई एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कंपनी में हुआ हादसा महिला मजदूर के हाथ में गिरा लोहे का एंगल स्क्रेब,महिला की एक अंगुली काटकर किया अलग,महिला ने कंपनी और ठेकेदार पर कराई एफआईआर।

Female Worker Injured in Company Accident Victim Files FIR Against Company Management and Contractor in Durg
कंपनी के संचालक और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज स्थित मयुरा इंडस्ट्रिज में एक हादसे में महिला मजदूर विकलांग बना दिया है। महिला मजदूर ठेकेदार के अंतर्गत रोजा का काम करती थी। कार्य के दौरान कंपनी में लोहे के एंगल स्क्रेब उसके दाहिने हाथ पर गिरा गया। जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने महिला के बिना अनुमित के एक अंगुली को काट दिया। जिससे वहां एक अंगुली से विकलांग हो गई।पीड़िता महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मयुरा कंपनी के संचालक और ठेकेदार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Trending Videos


हथखोज स्थित मयुरा इंडस्ट्रिज कंपनी में 15 फरवरी को एक हादसा हुआ जिसमें रोजा का काम करने वाली आरती साहू निवासी रंगनी के अंगुली में लोहे के एंगल स्क्रेब गिरा जिसके बाद कंपनी के अन्य मजदूरों की मदद से घायल महिला को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पहले उसके अंगुली में रॉड डालकर इलाज कर डिस्चार्ज कर दिए थे।लेकिन फैक्चर ठीक नहीं होने पर महिला मजदूर फिर से अस्पताल गई जहां उसके बिना अनुमित के अंगुली को काटकर अलग कर दिया जिससे वहां महिला एक अंगुली से विकलांग हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार की मदद नहीं करने और इलाज में सहयोग नहीं करने का पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शिकायत के आधार पर हादसे में लापरवाही पाया जाने पर मयुरा इंडस्ट्रिज के संचालक और ठेकेदार कपिल निर्मलकर के खिलाफ धारा 125 (a) और 289 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed