'कुछ तो शर्म कर लो': प्रेमी से लिपटकर बाइक की टंकी पर बैठी लड़की, सरेराह रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल
दुर्ग में एक चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई है, जो की लड़के को गले लगाए सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है।
विस्तार
दुर्ग में एक चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई है, जो की लड़के को गले लगाए सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है। पूरा मामला भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 10 की बताई जा रही है। जहां सड़क पर बाइक में एक लड़का-लड़की रोमांस कर रहे थे। विडियो को लेकर यातायात पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नही है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद गाड़ी के नंबर के आधार यातायात पुलिस लड़का और लड़की की तलाश में जुट गई है।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं। लड़की बाइक के पेट्रोल टंकी में बैठकर लड़के के साथ अश्लील हरकत भी करते नजर आ रही है। ये कपल खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। दुर्ग जिले में इस तरह से बाइक पर रोमांस करने का ये चौथा मामला सामने आया है। पूर्व के तीन अन्य मामलो में दुर्ग पुलिस के द्वारा सीधे तौर पर कार्रवाई की गई है। जिसमे कपल को बुलाकर पुलिस ने न सिर्फ डांट लगाई है। बल्कि चलानी कार्रवाई भी की है।
पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक जब्त
मामले में युवक को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। युवक की पहचान मनीष निवासी सेक्टर-6 के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर बुलेट गाड़ी को भी जब्त किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.