सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested five people in connection with the murder of a youth in Durg

Durg Murder: बहन को लड़के के साथ घूमता देख खौला भाई की खून, दोस्तों संग मिलकर की युवक की हत्या, पांच गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Oct 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के खर्रा गांव में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते बताई जा रही है।

Police arrested five people in connection with the murder of a youth in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के खर्रा गांव में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते बताई जा रही है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक मातर में खर्रा गांव घूमने आया था, जहां वह अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा था। इसी दौरान युवती के भाई के दोस्त ने दोनों को देख लिया। जिसके बाद युवती के भाई को इसकी जानकारी दी गई। युवती का भाई और उसके दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से वार कर मौत की घाट उतारा दिया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले युवती के भाई समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मृतक धमतरी से खर्रा घूमने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसकी सूचना जैसे ही युवती के भाई को लगी। उसने अपने दोस्तों को बुलाकर बहन के प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक खूबीराम के जीजा विजय साहू ने रानीतराई थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक के जीजा ने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल खर्रा में मातर त्यौहार मनाने आया था। देर रात सूचना मिली कि उसके साला खूबीराम की कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से वार कर घायल कर गया है। सूचना मिलते ही विजय अपने साला खूबीराम साहू को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। जहां उपचार के दौरान इसके साला खूबीराम की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक खूबीराम साहू ग्राम रेंगाकठौरा का ग्राम खर्रा में एक युवती से प्रेम संबंध था। वह खर्रा में मातर कार्यक्रम देखने आया हुआ था। जहां खुबीराम और युवती को घूमते उसके दोस्तों देखा, जिसके बाद उन्होंने युवती के भाई को इसकी जानकारी दीष। जिसके बाद युवती का भाई सौरभ यादव और उसके के दोस्त आशीष, मनीष, आकाश भारती और सन्नी के साथ मिलकर खूबीराम साहू के साथ मारपीट करते हुए धारदार चाकू से चोट पहुंचाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने युवती के भाई सौरभ यादव और उसके साथी आशीष,मनीष,आकाश भारती और सन्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed