{"_id":"6828196a9c4b5e4f6d0b9721","slug":"there-was-a-dispute-between-two-families-over-garbage-disposal-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद, मारपीट में कई लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ विवाद, मारपीट में कई लोग हुए घायल
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 17 May 2025 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Durg News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में कचरा फेंकने को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर में रहने वाले दो परिवार के बीच कचरा फेंकने को लेकर पहले कहासुनी से शुरू हुई। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान एक महिला अपने घर आरी लेकर पड़ोसियों पर हमला करने दौड़ी और उसी से मारने लगी। इसके बाद एक पुरुष ने महिला से आरी छीन ली। झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर लात मार दी। जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला की जांच में जुट गई है।