सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   young man doing trading work becomes a victim of theft in Durg

Durg: ट्रेडिंग का काम करने वाला युवक उठाईगीरी का शिकार, स्कूटी की डिक्की से 18 लाख नकदी पार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 May 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग का काम करने वाले युवक से लाखों रुपए की उठाईगीरी का शिकार हो गया। आरोपी स्कूटी की डिक्की में रखे नगदी रुपए को निकलकर फरार हो गया।

young man doing trading work becomes a victim of theft in Durg
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग का काम करने वाले युवक से लाखों रुपए की उठाईगीरी का शिकार हो गया। आरोपी स्कूटी की डिक्की में रखे नगदी रुपए को निकलकर फरार हो गया। आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी विजय अग्रवाल समेत अन्य पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

Trending Videos


गंजपारा के लक्ष्मी ट्रेड्स के पास दिन दहाड़े युवक उठाईगिरी का शिकार हो गया युवक 18 लाख लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था इसी दौरान लक्ष्मी ट्रेड्स के पास कुछ काम के चलते गाड़ी खड़ी कर गए था। अज्ञात आरोपी द्वारा स्कूटी की डिक्की को खोलकर 18 लाख नगदी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित नमन चांडक पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।युवक ने पहले 75 हजार बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा किया उसके बाद स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक में 18 लाख जमा करने जा रहा था इस दौरान उठाईगिरी का शिकार हो गया। घटना के पहले आरोपी ने युवक की रेकी करते हुए उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed