{"_id":"67dac13a3f25ef8f03085df4","slug":"five-accused-arrested-while-gambling-under-operation-vishwas-in-bhatapara-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: ऑपरेशन विश्वास के तहत जुआ खेलते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार, 19 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: ऑपरेशन विश्वास के तहत जुआ खेलते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार, 19 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार
भाटापारा जिले में जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 19,040 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिमगा थाना पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम दरचुरा भांठा खार में जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 19,040 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं।
Trending Videos
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम दरचुरा भांठा खार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सिमगा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
1. लोचन राम साहू (44) – निवासी अशोक नगर, गुढ़ियारी, जिला रायपुर
2. राजकुमार धृतलहरे (30) – निवासी ग्राम मारो, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा
3. टेकराम पात्रे (24) – निवासी ग्राम नवागांव, थाना बेमेतरा, जिला बेमेतरा
4. भाग सिंह कोसले (42) – निवासी नवागांव, थाना बेमेतरा, जिला बेमेतरा
5. धनसिंग साहू (42) – निवासी वार्ड नंबर-6, किरीतपुर, थाना बेमेतरा, जिला बेमेतरा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन विश्वास के तहत इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सिमगा थाना पुलिस क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है।