फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four teachers and two servants were dismissed from government service in Balodabazar

CG: चार टीचर और दो भृत्यों पर गिरी गाज, सेवा से किए गए बर्खास्त; लंबे समय से थे अनुपस्थित

Thu, 10 Oct 2024 12:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Oct 2024 12:41 PM IST
सार

बलौदाबाजार जिले में चार टीचर और दो भृत्यों को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे।
 

विज्ञापन

विस्तार

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित चार शिक्षकों एवं दो भृत्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें

विज्ञापन

शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इसमें विकासखंड बलौदाबाजार के शासकीय प्राथमिक शाला पिपराही में पदस्थ सहायक शिक्षिका ललिता रूपदास, शासकीय प्राथमिक शाला पौसरी की सहायक शिक्षिका ज्योत्सना सागरकर, शासकीय प्राथमकि शाला खैरघटा की सहायक शिक्षिका गीतांजली वर्मा, विकासखंड सिमगा के शास. प्राथ.शाला करहुल सहायक शिक्षक एल. बी गुपेन्द्र कुमार यादव एवं शास.पूर्व माध्य.शाला डोटोपार भृत्यपवन कुमार ध्रुव,विकासखण्ड भाटापारा के शास. उच्च माध्य.विद्यालय करहीबाजार भृत्य मदन लाल टंडन शामिल है।
विज्ञापन


उपरोक्त कर्मचारीगण अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed