सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   accident

GPM Accident: परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत, पिता घायल, परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसे में बेटी की मौत, पिता घायल
विज्ञापन

पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी चौकी स्थित सोन नदी पुल पर शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में पेंड्रा कॉलेज में पढ़ाई करने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।



जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर निवासी कृपाल सिंह अपनी बेटी गायत्री के साथ मोपेड से पेंड्रा कॉलेज जा रहे थे। गायत्री पेंड्रा के कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और परीक्षा देने के लिए अपने पिता के साथ घर से निकली थी। सुबह लगभग कॉलेज पहुंचने से पहले कोटमी के सोन नदी पुल के पास उनकी मोपेड एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर एक ट्रक ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान मोपेड चालक कृपाल सिंह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए और मोपेड अनियंत्रित होकर ट्रक के करीब पहुंच गई। देखते ही देखते पिता-पुत्री ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी और पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल कृपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज जारी है।

वहीं, पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बेटी की मौत की खबर से परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed