फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   accident

GPM Accident: पेंड्रा मुख्य मार्ग पर ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, विज्ञापन बोर्ड क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

Sat, 04 Jul 2026 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
accident
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

पेंड्रा नगर के मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विज्ञापन बोर्ड से टकराते हुए बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोयला लेकर मोजरबेयर जतहरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रेलर पहले विज्ञापन बोर्ड से टकराया और फिर सड़क के बीचोंबीच आकर रुक गया। हादसे में विज्ञापन बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण डिवाइडर की एक ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed