फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Children Unable to Reach School Due to Rain, GPM Administration Starts Village Classes

CG News: गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे, जिला प्रशासन ने गांव में ही शुरू कराई पढ़ाई

Mon, 27 Jul 2026 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 11:35 AM IST
सार

विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन ने गांव में ही स्कूल जैसी व्यवस्था शुरू की है। शिक्षकों की तैनाती के साथ बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
CG News: Children Unable to Reach School Due to Rain, GPM Administration Starts Village Classes
शिक्षा की समस्या पर त्वरित कार्रवाई

विस्तार

जिले के गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत पूटा अंतर्गत वनांचल बसाहट सांचरखुटरा में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के बच्चों की शिक्षा अब बारिश के मौसम में बाधित नहीं होगी। जिला प्रशासन ने बच्चों की पढ़ाई और पोषण को ध्यान में रखते हुए गांव में ही शिक्षा और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरसात के दौरान दुर्गम रास्तों और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण सांचरखुटरा के बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे थे। मामला सामने आने पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्देशों के तहत शासकीय प्राथमिक शाला पूटा के सहायक शिक्षक चंद्रभान सिंह उइके और रणवीर सिंह बैगा की रोस्टर के आधार पर सांचरखुटरा में ड्यूटी लगाई गई है। दोनों शिक्षक अपनी मूल शाला में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद बारी-बारी से प्रतिदिन सांचरखुटरा पहुंचकर सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को नियमित पढ़ाई कराएंगे। इससे बच्चों को बारिश के दौरान जोखिम भरे रास्तों से होकर विद्यालय नहीं जाना पड़ेगा और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: 'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल, शादियों में डीजे-शराब पर लगाया बैन


बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए गांव में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए शासकीय प्राथमिक शाला पूटा से आवश्यक खाद्य सामग्री सांचरखुटरा भेजी जाएगी, जहां आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के लिए गर्म एवं पौष्टिक भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि जिले के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक कठिनाइयों या संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed