फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   hadsa

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों को रौंदा, नौ की मौत; चालक फरार

Sat, 04 Jul 2026 11:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
hadsa
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे बैठे नौ मवेशियों की मौत हो गई। हादसा रूमगा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। एक साथ नौ मवेशियों की मौत से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने ऐसे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृत मवेशियों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होते ही चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed