फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Amit Sharma a contractual teacher at Swami Atmanand Government School suspended here are details in GPM

GPM: स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय का संविदा शिक्षक अमित शर्मा सस्पेंड, जानें मामला

Wed, 22 Jul 2026 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 03:48 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ छात्रा के कथित अपहरण के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।

विज्ञापन
Amit Sharma a contractual teacher at Swami Atmanand Government School suspended here are details in GPM
शिक्षक अमित शर्मा सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ छात्रा के कथित अपहरण के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 22 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, शिक्षक अमित शर्मा के विरुद्ध पेंड्रा थाना में 15 जुलाई 2026 को छात्रा के अपहरण के मामले में 17 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संविदा कर्मचारियों पर लागू छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत शिक्षक का आचरण प्रथम दृष्टया नियमों के विपरीत पाया गया है। विभाग ने माना कि इस घटना से शिक्षकीय मर्यादा प्रभावित हुई है तथा विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की अनुमति से शिक्षक अमित शर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश की प्रतिलिपि संचालक लोक शिक्षण, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर, थाना प्रभारी पेंड्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य तथा संबंधित शिक्षक को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना हेतु प्रेषित की गई है।

 

शिक्षक अमित शर्मा सस्पेंड।।

शिक्षक अमित शर्मा सस्पेंड।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed