फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   transfer

छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Sat, 04 Jul 2026 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
transfer
प्रशासनिक फेरबदल,कलेक्टर ने जारी किया आदेश।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सात अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


जारी आदेश में कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के अनुसार तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल को पेंड्रारोड से स्थानांतरित कर तहसील कार्यालय पेंड्रा में पदस्थ किया गया है। वहीं, तहसीलदार प्रीति शर्मा को मरवाही से पेंड्रारोड तथा तहसीलदार अविनाश कुंजुर को पेंड्रा से मरवाही भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार नायब तहसीलदार उमेश कुमार चौहान को पेंड्रा से स्थानांतरित कर पेंड्रारोड में पदस्थ किया गया है। उन्हें उप तहसील बस्ती का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार रमेश कुमार कंभार को मरवाही से यथावत मरवाही में पदस्थ रखते हुए उप तहसील निमधा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार अंजली मिश्रा, जो वर्तमान में जिला कार्यालय की जनगणना शाखा में संलग्न थीं, उन्हें प्रभारी तहसीलदार, तहसील कार्यालय सकोला बनाया गया है। वहीं सहायक अधीक्षक दशोदा आर्मो को भू-अभिलेख शाखा में सहायक अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वे अब तक प्रभारी नायब तहसीलदार सकोला का दायित्व भी संभाल रही थीं।


कलेक्टर ने अलग आदेश जारी कर तहसील कार्यालय सकोला का आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) का प्रभार तहसीलदार पेंड्रा को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से सौंपा है। जिला प्रशासन के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल राजस्व कार्यों में गति लाने, कार्यालयीन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।प्रशासनिक फेरबदल,कलेक्टर ने जारी किया आदेश।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed