{"_id":"6a366e85505eba417f0b0aa5","slug":"government-to-bear-full-education-expenses-of-children-of-construction-workers-apply-from-june-22-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, 22 जून से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, 22 जून से करें आवेदन
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के माध्यम से बच्चों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस, आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश, लेखन सामग्री सहित अन्य आवश्यक खर्चों का वहन कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को श्रम विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं चयन संबंधी विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी तथा 3 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।
इच्छुक आवेदक श्रम विभाग के पोर्टल https://shramevjayate.cg.gov.in/shramik पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र, श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र, श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।