सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   GST and Food Safety team raided Ganiyari durg

Durg: गनियारी में GST और फूड सेफ्टी टीम ने की छापेमारी, फैक्टरी में अवैध गुटखा जब्त;  टैक्स चोरी का भी मामला

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Jun 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के गनियारी में जीएसटी और फूड सेफ्टी टीम ने गुरमुख जुमनानी की गुटखा फैक्टरी पर छापा मारकर टैक्स चोरी और प्रतिबंधित सितार गुटखा जब्त किया। जांच के लिए नमूने रायपुर भेजे गए। राजनांदगांव में भी कार्रवाई जारी है।

GST and Food Safety team raided Ganiyari durg
अवैध गुटखा फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जीएसटी और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दुर्ग के गनियारी गांव में गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी की फैक्टरी पर छापेमारी की। फैक्टरी में साबुन के नाम पर प्रतिबंधित जर्दायुक्त सितार गुटखा बनाया जा रहा था। जीएसटी टीम ने लाखों रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा, जबकि फूड सेफ्टी टीम ने अवैध गुटखा, सुपारी, मेंथॉल, बुरादा और पाउच पंचिंग मशीन जब्त की। 

Trending Videos


टीम ने गुटखा नमूने जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की है। जीएसटी विभाग ने बताया कि गनियारी के साथ-साथ राजनांदगांव के जोरातराई गांव में भी जुमनानी की फैक्टरी पर छापेमारी जारी है। बता दें कि हाल ही में कोनारी गांव में फूड सेफ्टी टीम ने 1.5 करोड़ रुपये की सुपारी जब्त की थी। दोनों विभाग टैक्स चोरी और अवैध गुटखा उत्पादन की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed