फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indecent comment against BJP MLA Purandar Mishra on Facebook, FIR registered after complaint

Raipur News: फेसबुक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 01:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Indecent comment against BJP MLA Purandar Mishra on Facebook, FIR registered after complaint
फेसबुक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने संबंधित फेसबुक अकाउंट संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामला एक फेसबुक पोस्ट पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। आरोप है कि 'ललित टांडी ललित' नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक के लिए अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में भाजपा पार्षद महेश ध्रुव ने तेलीबांधा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी अनुचित और आपत्तिजनक है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed