{"_id":"69834b0d284db8163a00cff9","slug":"cancer-free-resolution-campaign-organized-in-bastar-on-world-cancer-day-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर में कैंसर मुक्त अभियान: एक दिन में आठ हजार की स्क्रीनिंग हुई, संदिग्ध मरीज रेफर; लोगों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर में कैंसर मुक्त अभियान: एक दिन में आठ हजार की स्क्रीनिंग हुई, संदिग्ध मरीज रेफर; लोगों ने ली शपथ
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
विश्व कैंसर दिवस पर बस्तर जिले में कैंसर-मुक्त संकल्प अभियान के तहत व्यापक जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। एक दिन में आज हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई।
बस्तर में कैंसर मुक्त संकल्प अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग और गैर-संचारी रोग प्रकोष्ठ बस्तर द्वारा आयोजित कैंसर-मुक्त संकल्प अभियान ने जन-जागरूकता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिले के सातों विकासखंडों बस्तर, बकावंड, बास्तानार, दरभा, जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा और तोकापाल में ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक कैंसर के खिलाफ एकजुट जन-आंदोलन देखने को मिला।
Trending Videos
इस अवसर पर जिले के 261 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की गई। केवल एक दिन में 8,000 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें 5000 से अधिक लोगों की ओरल कैंसर जांच, 3500 से अधिक महिलाओं की स्तन जांच और 600 से अधिक महिलाओं की वीआईए विधि से सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। प्रारंभिक लक्षण पाए गए 45 मरीजों को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से उबर चुके मरीजों की दीर्घकालिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के दीर्घायु कैंसर वार्ड में 45 कैंसर सर्वाइवर्स को निमोनिया से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। यह पहल कमजोर प्रतिरक्षा वाले मरीजों में संक्रमण की रोकथाम हेतु की गई एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपलब्धि रही।
कलेक्टर आकाश चिकारा ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई केवल अस्पतालों में नहीं, बल्कि समाज के हर घर से शुरू होती है। बस्तर जिले में आज जो जन-भागीदारी देखने को मिली है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। हमारा लक्ष्य केवल इलाज नहीं, बल्कि समय रहते पहचान, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली को जन-आंदोलन बनाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू से दूरी बनाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और अपने परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला प्रशासन बस्तर को कैंसर-मुक्त बनाने हेतु हरसंभव प्रयास करता रहेगा।