सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Gang that used walkie-talkies to commit thefts busted three arrested including the mastermind in Jagdalpur

जगदलपुर: वाकी-टॉकी से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Feb 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर शहर के लालबाग और वृंदावन कालोनी में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मास्टरमाइंड सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Gang that used walkie-talkies to commit thefts busted three arrested including the mastermind in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जगदलपुर शहर के लालबाग और वृंदावन कालोनी में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मास्टरमाइंड सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आधुनिक फोन की जगह संचार के लिए वाकी-टाकी का इस्तेमाल किया, ताकि वे पुलिस की पकड़ में न आ सकें। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया और चोरी किए गए समस्त सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Trending Videos


इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड विक्की कुमार वर्मा (34) दुर्ग का रहने वाला है। उसने अपने परिचित नरेंद्र सिंह (50) निवासी दुर्ग, अभिषेक खड़ारा (24) निवासी पंजाब और विशाल वाल्मीकि (23) निवासी हरियाणा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। ये सभी 29 जनवरी की शाम को जगदलपुर पहुंचे थे। उन्होंने लालबाग मैदान में अपनी बोलेरो गाड़ी खड़ी की। गाड़ी में दो युवक रुके, जबकि दो अन्य सनसिटी की ओर निकल गए। वहां उन्होंने एक घर के बाहर लगे ताले को देखा। एक चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसा, जबकि दूसरा वाकी-टाकी के जरिए बाहर से उसे निर्देश दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे के भीतर, आरोपियों ने लालबाग निवासी यश मेठानी के घर से सोने के आभूषण और नकदी चुराई। लालबाग में चोरी करने के बाद वे वृंदावन कालोनी स्थित सुभाष गंजीर के घर पहुंचे, जहां से उन्होंने चांदी की दो मूर्तियां और नकदी चुराई। पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विशाखापत्तनम भाग गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया।

मास्टरमाइंड का बड़ा कबूलनामा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मास्टरमाइंड विक्की कुमार वर्मा अब तक 40 से 50 जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चोरों ने चोरी की गई नकदी में से लगभग 70 हजार रुपये पहले ही खर्च कर दिए थे। पुलिस ने शेष चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

चोरी की योजना और तरीका
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन की जगह वाकी-टाकी का इस्तेमाल करते थे। यह उनकी योजना का हिस्सा था ताकि वे एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रह सकें और पकड़े जाने से बच सकें। सीसीटीवी फुटेज ने उनकी इस चालाकी को नाकाम कर दिया और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed