{"_id":"69ba1ef8eea8819abe0cdfd4","slug":"minor-girl-found-pregnant-in-konta-residential-school-accused-student-arrested-jagdalpur-news-c-1-1-noi1515-4062856-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुकमा में आवासीय स्कूल 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुकमा में आवासीय स्कूल 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: जगदलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुकमा जिले के कोन्टा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां 10वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सकों ने गर्भ की पुष्टि की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
मामले के उजागर होते ही कोन्टा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी भी स्थानीय स्तर पर पढ़ने वाला छात्र है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बालिका आवासीय विद्यालय में इस तरह की घटना कैसे घटित हुई और निगरानी तथा सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
इस संबंध में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह मामला बीते सप्ताह सामने आया था, जिसके बाद तत्काल जांच कराई गई और प्रकरण में अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संस्थानों में परामर्श कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
हालांकि प्रशासन की ओर से परामर्श कार्यक्रम चलाने की बात कही जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच यह चिंता बनी हुई है कि क्या केवल परामर्श से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी। लोगों ने मांग की है कि इस मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।