सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two Bangladeshis arrested for stealing from vacant houses used to do recce first in Jagdalpur

जगदलपुर: सूने मकानों में चोरी करने वाले दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, पहले करते थे रेकी, 20 लाख का सामान जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Nov 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बस्तर पुलिस ने दो बांग्लादेशी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है, जिनके द्वारा फेरी वाला बनकर सुने मकानों की रेकी करने के बाद रात में चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देते थे।

Two Bangladeshis arrested for stealing from vacant houses used to do recce first in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बस्तर पुलिस ने दो बांग्लादेशी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है, जिनके द्वारा फेरी वाला बनकर सुने मकानों की रेकी करने के बाद रात में चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देते थे, इन चोरों के पास से फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है, वही पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल व सोने चांदी के आभूषण के साथ ही नगदी रकम भी बरामद किया है।

Trending Videos


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि बांग्लादेशी युवक आरोपी आबुर शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर निवासी बांग्लोदश हाल निवास सासाहांडी कोरापुट उड़ीसा व बबलू चंद्र दास निवासी बांग्लादेश वर्तमान पता पतिराम दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल पता सासाहांडी कोरापुट उड़ीसा के द्वारा फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाने के बाद ओड़िसा के सासाहांडी में किराए के मकान में रह रहे थे, इन आरोपियों के द्वारा बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा,महावीर नगर, धरमपुरा, कंगोली, नाईकगुड़ा बस्तर, बोथघाट थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, ये दोनों आरोपी मोटरसाइकिल में मोहल्ले मोहल्ले घूम घूम कर पहले रेकी करते थे, उसके बाद रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, इन आरोपी में आबुर शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर पहले भी इसी तरह कांकेर जिले में चोरी के मामले में जेल में रह चुका है, आरोपी के द्वारा पकड़े जाने के बाद अपना मूलतः पता बांग्लादेश बताया, इन आरोपियों ने बताया कि ओड़िसा से रात को जगदलपुर आने के बाद सुने मकानों में इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद वापस ओड़िसा में जाकर छिप जाते थे, लेकिन पुलिस ने अपने सायबर अधिकारी से लेकर मुखबिर व फोन को ट्रेस किया गया, जहाँ इन आरोपियों तक पहुँचा गया, 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने हार 1 नग, सोने का चैन-1 नग, सोने का लॉकेट-1 नग, नोज पिन-2 नग, कान का टॉप्स-1 नग, सोने का कंगन 1 जोड़ी, सोने की अंगूठी 1 नग, सोने की बाली 1जोड़ी, चांदी की पायल 3 जोड़ी, चांदी का कंगन1 जोड़ी, नगद 700 रू., एचएमटी का हाथ घड़ी 1 नग, ब्लूटूथ ईयरबट 1 नग, झालर लाईट 1 नग, एक नग डीवीआर, सोने की हार-2 नग, कान का टॉप्स-1 नग, सोने की अंगूठी 4 नग, सोने का कंगन-1 जोड़ी, चांदी का पायल-2 जोड़ीसोने की हार 1 नग, सोने का झुमका 1 जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र 3 पत्ती वाला, सोने का फुल्ली 2 नग, सोने का अंगूठी 2 नग, चांदी का पायल 3 जोड़ी, नगदी 50 का नोट 4 बंडल, नगदी-20 रू. का नोट 9 बंडल, नगदी 10 रू. का नोट 3 बंडल रूपये नगद को जब्त किया गया।

क्या है मामला
थाना कोतवाली, थाना परपा , थाना बस्तर, थाना बोधघाट में प्रार्थी के द्वारा मामला दर्ज कराया कि उनके घर में रात्रि में प्रवेश कर घर में रखे सोना चांदी के जेवरात  एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गये हैं, मामले के दर्ज होने के बाद मामले कि जांच शुरु किया गया, सभी घटना स्थलों के आस-पास का सीसीटीवी फुटेज लिए गए, आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज डीव्हीआर को साथ निकाल कर ले जाया गया था और तालाब में फेंक देते थे जिसे बस्तर पुलिस ने तालाब से जप्त किया है, जांच में सभी घटनायें एक ही तरीका वारदात से होना पाया गया। घटना स्थलों के बिन्दुओं को जोड़ते हुए पुलिस द्वारा यह पाया गया कि सभी चोरियों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है, जांच एवं पतासाजी में कुछ लोग संदिग्ध पाये गये जिनका मुखबिर लगाकर पता-तलाश किया गया,  मुखबिर से सहायता लेकर संदेही आबुल शेख उर्फ शेख शमीर उर्फ बाबू शेख को आड़ावाल से पकड़ा गया जिनसे बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, तथा सामान भी बरामद कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed