सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Journalist Mukesh Murder Case: Main Accused Suresh Plea Dismissed

पत्रकार मुकेश हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुरेश की याचिका खारिज, अब यहां पर चलेगा ट्रायल, बताया था जान का खतरा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 01 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Journalist Mukesh Murder Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी की याचिका को खारिज कर दिया है।  

Journalist Mukesh Murder Case: Main Accused Suresh Plea Dismissed
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Journalist Mukesh Murder Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर सहित अन्य आरोपितों की आपराधिक स्थानांतरण याचिका (TPCR No. 07/2026) को खारिज कर दिया है।  मामले का ट्रायल दंतेवाड़ा कोर्ट में ही चलेगा। आरोपी सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके ने याचिका दायर कर मामले को दंतेवाड़ा से जगदलपुर ट्रांसफर करने की मांग की थी।

Trending Videos


बताया था जान को खतरा 
इस मामले में आरोपितों के वकील ने दलील दी कि थी जगदलपुर जेल से दंतेवाड़ा कोर्ट तक लगभग 80 किलोमीटर के रास्ते में उनकी जान को खतरा है। इस आधार पर ट्रायल जगह को बदलने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने आरोपितों के तर्कों को खारिज करते हुए अदालत को बताया कि पेशी में कोई सुरक्षा या लाजिस्टिक दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की व्यवस्था उपलब्ध है। जरूरत के मुताबिक आरोपितों को दंतेवाड़ा जेल भेजा जा सकता है।

याचिका खारिज
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा का हवाला देकर ट्रायल की प्रक्रिया और स्थान को प्रभावित नहीं किया जा सकता। अब इस मामले में सभी आरोपितों को चार मई को दंतेवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानें क्या था मामला
 पत्रकार मुकेश चंद्राकर की एक जनवरी 2025 को निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। उनका शव उनके चचेरे भाई ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के घर के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर किया था। इस वजह से रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। इस केस का मास्टरमाइंड ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने अपने अन्य भाइयों और सहयोगी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। शव को छिपाने के लिये सैप्टिक टैंक पर कांकीटिकरण कर दी गई थी। बाद में मुकेश के साथी पत्रकारों ने शव को ढूंढ निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed