सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Angry son beats his parents for not giving him food admitted to hospital in critical condition in Kabirdham

Kabirdham: खाना नहीं देने से नाराज बेटे ने मां-बाप को पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Dec 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में खाना नहीं देने से नाराज एक बेटे ने अपने ही मां-बाप की पिटाई कर दी। इस मारपीट से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी किया। मामला कबीरधाम जिले के पुलिस चौकी बाजार चारभाठा क्षेत्र के ग्राम गोछिया का है।

Angry son beats his parents for not giving him food admitted to hospital in critical condition in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में खाना नहीं देने से नाराज एक बेटे ने अपने ही मां-बाप की पिटाई कर दी। इस मारपीट से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी किया। मामला कबीरधाम जिले के पुलिस चौकी बाजार चारभाठा क्षेत्र के ग्राम गोछिया का है। एएसआई संतोष ठाकुर ने बताया कि सात दिसंबर को आरोपी मुकेश उम्र 38 ने खाना नहीं देने से भड़क उठा व अपनी 55 वर्षीय मां निर्मला बाई पर बांस के डंडे से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। 

Trending Videos


इससे निर्मला के सिर पर गंभीर चोट आई। पिता त्रिलोचन बीच-बचाव करने गए तो आरोपी ने उन पर भी हमला किया। इससे सिर व बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। आरोपी की पतासाजी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी मुकेश उईके को ग्राम भाटकुंडेरा व धरमगढ़ गांव के बीच खेत में को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आज सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed