{"_id":"686a06124ae22811ff02a52b","slug":"chief-minister-vishnu-deo-sai-s-visit-to-kabirdham-today-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का कबीरधाम दौरा आज, विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का कबीरधाम दौरा आज, विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार
सीएम आज जिले के पंडरिया नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 72.70 करोड़ रुपये की लागत वाले 61 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे।
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम पंडरिया नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 72.70 करोड़ रुपये की लागत वाले 61 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की बात कही गई थी। इससे पहले ही आज सुबह पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है।
Trending Videos
कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों का करीब 40 करोड़ से भी अधिक का भुगतान पेंडिंग है। इस कारण आज वे किसानों के साथ काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के पंडरिया आने से 6 घंटा पहले उनके घर से हिरासत में लेकर थाना में बैठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वही, सीएम के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बता दे कि, पंडरिया में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत टॉपर छात्राओं, खेलों में पदक प्राप्त खिलाड़ियों, महिला स्व-सहायता समूहों, महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों और बैगा परिवार की महिलाओं को महतारी अलंकरण सम्मान से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहेंगे।