सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Sharma participated in Didi ke Goth program

कवर्धा: 'दीदी के गोठ' कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा, बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Aug 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में वर्तमान में 2 लाख 74 हजार 828 महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें करीब 29 लाख 96 हजार 147 'दीदी' जुड़ी हुई हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा भी दे रही हैं।

Deputy CM Sharma participated in Didi ke Goth program
‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम में हुए शामिल डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत रेडियो कार्यक्रम 'दीदी के गोठ' का आज रविवार को शुभारंभ हुआ। कबीरधाम में जिला स्तरीय 'दीदी के गोठ' कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष कवर्धा में किया गया, जिसमें स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा उपस्थित रहे। विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'दीदी के गोठ' का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। 

Trending Videos

प्रदेश में वर्तमान में 2 लाख 74 हजार 828 महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें करीब 29 लाख 96 हजार 147 'दीदी' जुड़ी हुई हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा भी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस रेडियो कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की उन सफल महिलाओं की कहानियां सुनाई जा रही हैं, जिन्होंने कठिनाइयों को पार करते हुए अपने दम पर आर्थिक मजबूती व सामाजिक पहचान हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कहानियों से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और उन्हें यह जानने का अवसर मिलेगा कि छत्तीसगढ़ की 'बिहान दीदी' किस तरह नवाचार करते हुए नई मिसाल कायम कर रही हैं। विजय शर्मा ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ की हजारों महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। बिहान योजना ने उनके जीवन को बदल दिया है। कभी आर्थिक संघर्ष में जूझ रही महिलाएं अब अपनी मेहनत व आत्मविश्वास से न केवल अपने परिवार को संबल दे रही हैं, बल्कि समाज में एक सम्मानजनक स्थान भी प्राप्त कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed