सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   District Panchayat CEO furious over delay in PM housing project issued notice to all district CEOs in Kabirdha

Kabirdham: पीएम आवास के कार्य में देरी से भड़के जिला पंचायत सीईओ, सभी जनपद सीईओ को जारी किया नोटिस

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Dec 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

आज रविवार को पीएम आवास योजना(ग्रामीण) के तहत कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक ली।

District Panchayat CEO furious over delay in PM housing project issued notice to all district CEOs in Kabirdha
पंचायत सीईओ ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज रविवार को पीएम आवास योजना(ग्रामीण) के तहत कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले के सभी जनपद सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों को प्राप्त हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। 

Trending Videos


बैठक के दौरान शेष अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने में धीमी गति व 6255 हितग्राहियों के एफटीओ समय पर जारी न होने पर सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। सभी जनपद पंचायत के सीईओ व ब्लॉक  समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही लंबित एफटीओ को चार दिवस के भीतर जारी करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 13,865 आवास व पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत आवास में से अब तक 2394 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी करने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। इन सभी आवास के हितग्राहियों से तत्काल संपर्क कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश ब्लॉक समन्वयकों को दिए गए। सभी तकनीकी सहायक को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए योजनांतर्गत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed