{"_id":"68318735f52df1f6fb019e80","slug":"girl-found-unconscious-in-kukdur-forest-suspicion-of-injury-marks-in-private-part-in-kabirdham-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कुकदूर के जंगल में बेहोश मिली लड़की, सामूहिक दुष्कर्म का शक, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कुकदूर के जंगल में बेहोश मिली लड़की, सामूहिक दुष्कर्म का शक, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान
अमर उजाला नेटवर्क, कबीर धाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 24 May 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल शुक्रवार शाम के समय बंदौरा के जंगल में चट्टानों के बीच एक लड़की बेहोशी की हालात में पड़ी मिली है। उसी स्थान पर पिकनिक मनाने गए पहुंचे कुछ लोगों ने लड़की को देखा।
जंगल में बेहोश मिली लड़की
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल शुक्रवार शाम के समय बंदौरा के जंगल में चट्टानों के बीच एक लड़की बेहोशी की हालात में पड़ी मिली है। उसी स्थान पर पिकनिक मनाने गए पहुंचे कुछ लोगों ने लड़की को देखा। देर शाम तक कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शक है।
Trending Videos
लड़की के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं। लड़की कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक की निवासी है। लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए आज शुक्रवार को रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं लांघी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के पैर का नाखून गायब है। गले व शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोट लगे हैं। इस संबंध में कुकदूर थाना प्रभारी टीआई जेएल शांडिल्य ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है। वर्तमान में लड़की कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती है। लड़की की स्थिति ठीक नहीं है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। ठीक होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा।
प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई थी। इसी दौरान उनकी आपस में लड़ाई व हाथापाई हुई। प्रेमी युवक ने लड़की को जंगल में छोड़कर चला गया। लड़की के गले व शरीर के अन्य भाग में संघर्ष, चोट के निशान है। लड़की को मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया है। युवती की स्थिति सामान्य होने पर संपूर्ण बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लड़की के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।