{"_id":"696d02f35b04f404df0e27f0","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3857296-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा में युवक का मिला शव: चोट के निशान से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा में युवक का मिला शव: चोट के निशान से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
कवर्धा के लालपुर में शासकीय नर्सरी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रविवार शाम करीब सात बजे कवर्धा क्षेत्र के ग्राम लालपुर में शासकीय नर्सरी के पीछे मझगांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। देर शाम शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और युवक की पहचान की जा रही है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने वहां से सैंपल लिए हैं। यह स्थान जिला मुख्यालय कवर्धा से करीब पांच किलोमीटर दूर है और इस सड़क पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खास बात यह है कि इसी जगह के पास दो साल पहले लालपुर निवासी एक चरवाहा साधराम यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले की जांच राज्य सरकार ने एनआईए से कराई थी और वर्तमान में यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैला दी है।