सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Congress Anger Erupts Over Rising Prices Staged Protest and Raised Slogans in Kawardha in Kabirdham

कबीरधाम : महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, कवर्धा में किया प्रदर्शन और नारेबाजी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की चीजों की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Congress Anger Erupts Over Rising Prices Staged Protest and Raised Slogans in Kawardha in Kabirdham
इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

विस्तार

रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की चीजों की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार आम जनता को लूटने की मशीन बन चुकी है। कवर्धा शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यह सरकार गरीब, किसान और मध्यम वर्ग की दुश्मन बन चुकी है। गैस सिलेंडर तीन हजार रुपए पार, पेट्रोल-डीजल आसमान पर और जनता का बजट पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। लेकिन, केन्द्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है।

Trending Videos


आज हालात ऐसे हैं कि गरीब को एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा और सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है। वहीं, जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि महंगाई पर पूरी तरह फेल हो चुकी मोदी सरकार सिर्फ बहाने बना रही है। देश की जनता महंगाई की आग में जल रही है व सरकार आंख बंद कर बैठी है। महिलाओं का घरेलू बजट पूरी तरह चरमरा गया है। केन्द्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। आने वाले चुनाव में जनता इस घमंडी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस नेता गोपाल चंद्रवंशी, मणिकांत त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और उग्र होगा और सड़क से लेकर सदन तक घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed