सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Case of Minor Abduction and Solved Within 24 Hours Girl Rescued from Accused Custody Accused Arrested in Kabir

कबीरधाम: 24 घंटे में खुला नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का मामला, लड़की को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया, गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।

Case of Minor Abduction and Solved Within 24 Hours Girl Rescued from Accused Custody Accused Arrested in Kabir
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Trending Videos


मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 5 मई की रात नाबालिग बालिका अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर 6 मई को तिवारी नवागांव में दबिश दी। यहां से पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ दीं। इसके बाद आरोपी इंद्रकुमार यादव (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह कर रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने साफ किया है कि महिला एवं बाल अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में तत्काल व सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed