{"_id":"69fc84ef6187258572056bff","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4252368-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद ने भाभी को मार डाला: खेत में निर्वस्त्र मिली महिला की लाश, जुर्म छिपाने के लिए किया ये काम; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद ने भाभी को मार डाला: खेत में निर्वस्त्र मिली महिला की लाश, जुर्म छिपाने के लिए किया ये काम; ऐसे हुआ खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम में एक खेत में निर्वस्त्र अवस्था में मिली 32 वर्षीय महिला की हत्या उसकी ननंद ने की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लंबे समय से चल रही पारिवारिक रंजिश में ननंद ने पीछे से लोहे की रपली से वार कर हत्या की। आरोपी महिला ने सोशल मीडिया से सीखकर साजिश रची थी। पुलिस ने मालती मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिंगारपुर गांव में खेत में निर्वस्त्र मिली महिला की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। पहले दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस जांच ने चौंकाने वाला सच सामने ला दिया। पुलिस ने गुरुवार 7 मई को इस मामले का खुलासा किया।
Trending Videos
घटना 3 मई को हुई थी, जब 32 वर्षीय बेलसिया छेदैया का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव पर कपड़े नहीं थे और सिर-चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। सहसपुर लोहारा पुलिस, साइबर सेल और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से लोहे की रपली, हंसिया और कपड़ों के टुकड़े जैसे अहम साक्ष्य मिले। तकनीकी जांच और पूछताछ में पता चला कि मृतिका और उसकी ननंद मालती मरकाम के बीच लंबे समय से विवाद था। आरोपी महिला लगभग पांच वर्षों से मायके में रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि लगभग छह महीने पहले भी आरोपी ने बेलसिया का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। परिवार वालों ने तब बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। एसडीओपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मालती मरकाम ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 3 मई को उसने खेत में काम कर रही अपनी भाभी पर पीछे से लोहे की रपली से हमला किया। उसने सिर पर लगातार वार कर बेलसिया की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची। उसने मृतिका के कपड़े फाड़ दिए ताकि मामला दुष्कर्म या सामूहिक अपराध जैसा लगे। आरोपी ने मोबाइल और सोशल मीडिया में ऐसी घटनाएं देखकर यह तरीका सीखा था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, यह पारिवारिक रंजिश में की गई सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने 33 वर्षीय मालती मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।