सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Samadhan Shivir held in Bamhani village Deputy CM Vijay Sharma listens to villagers grievances in Kabirdham

कबीरधाम: बम्हनी गांव में समाधान शिविर,डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

आज गुरुवार को कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत बम्हनी में सुशासन तिहार का समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

Samadhan Shivir held in Bamhani village Deputy CM Vijay Sharma listens to villagers grievances in Kabirdham
डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज गुरुवार को कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत बम्हनी में सुशासन तिहार का समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कई ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे थे। विजय शर्मा ने एक-एक बात ध्यान से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शासन, प्रशासन व आमजन के बीच का सेतु है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो यह प्रयास होना चाहिए। ग्राम पंचायत बम्हनी में 24 गांवों के क्लस्टर को शामिल करते हुए शिविर आयोजित किया गया।

Trending Videos


इस दौरान विजय शर्मा ने पीएम आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी परिवार के लिए पीएम आवास सिर्फ एक मकान नहीं होता, बल्कि वर्षों से देखे गए उस सपने का साकार रूप होता है, जहां परिवार सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आवास की स्वीकृति का निर्णय इसी सोच और प्रतिबद्धता का हिस्सा था। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में बम्हनी सेक्टर की 24 ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 8066 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 7069 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वहीं, वर्ष 2025-26 में 1822 परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 480 आवास पूर्ण हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, नाला सफाई, पुलिया निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, पक्की नाली और डबरी निर्माण जैसे 163 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों की कुल राशि लगभग 4 करोड़ 92 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया
शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए विभागीय योजना की जानकारी देने स्टॉल लगाए गए थे। विजय शर्मा ने इन स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं से आमजन को परिचित कराते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं से जुड़ी सभी अहम जानकारियां पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लोगों की जो समस्याएं है, उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed