सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Tragic Road Accident in Kabirdham Husband and Wife Die After Bike Skids Child Safe

सड़क बनी काल: कबीरधाम में पति-पत्नी ट्रक के नीचे कुचले, तीन साल का मासूम बचा; ग्रामीणों का हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में निर्माणाधीन मार्ग के कीचड़ में बाइक फिसलने से दंपती की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Tragic Road Accident in Kabirdham Husband and Wife Die After Bike Skids Child Safe
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। निर्माणाधीन कोलेगांव-घोरपेंड्री-बसनी पीएम सड़क मार्ग पर यह घटना हुई। इसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


मृतकों की पहचान कृति और कृष्णा के रूप में हुई है। उनका तीन वर्षीय मासूम बालक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। हादसा ग्राम बसनी स्थित स्कूल के सामने हुआ। दंपती अपने बच्चे के साथ दसरंगपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक उनकी बाइक के बाजू से गुजर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सड़क किनारे बने साइड शोल्डर में डाली गई मिट्टी और बारिश के कीचड़ के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक फिसलते ही पति-पत्नी ट्रक के नीचे आ गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे डाली गई अमानक मिट्टी बारिश के बाद दलदल बन गई थी। इससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता सुधारने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और मांगें
हादसे की सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed