सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Stolen Artica car recovered from Gandhi Maidan in Kabirdham

कवर्धा में कार चोरी का खुलासा: गांधी मैदान से चुराई आर्टिका बरामद, चाबी लगी देख आरोपी ने की वारदात

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा के गांधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका कार मामले में पुलिस ने आरोपी तसलीम खान को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया है। आरोपी ने गाड़ी में चाबी लगी देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

Stolen Artica car recovered from Gandhi Maidan in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा शहर के गांधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका कार के मामले में कबीरधाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई वाहन भी बरामद कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने गाड़ी में चाबी लगी देख मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।


मामले में प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मार्च को वह अपने परिवार के साथ निजी कार्य से कवर्धा आया था। उसने अपनी आर्टिका वाहन क्रमांक CG 10 AW 8269 को गांधी मैदान में खड़ी कर बाजार गया था। वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस लगातार आरोपी और वाहन की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव निवासी तसलीम खान पिता आजम खान (26) को संदेही के रूप में चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि गांधी मैदान में खड़ी कार में चाबी लगी हुई थी, जिसे देखकर उसने वाहन चोरी कर लिया और जोराताल स्थित एक राजस्थानी भोजनालय के पास छिपाकर रख दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos


आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी गई आर्टिका वाहन बरामद कर कब्जे में ले ली। इसके बाद सोमवार को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कबीरधाम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा करते समय लॉक जरूर करें और चाबी सुरक्षित रखें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed