{"_id":"6755a1af0e81d2b5a2069f78","slug":"minor-girl-kidnapped-and-taken-to-tamil-nadu-harassment-accused-arrested-in-kabirdham-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया तमिलनाडु, किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया तमिलनाडु, किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Dec 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम पुलिस ने आज नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने आज नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है। एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। इस मामले में धारा 137(2) बीएनएस, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
Trending Videos
जांच के दौरान नाबालिग लड़की को तमिलनाडु के ग्राम आठिकाडू, थाना वेलागोंडमपट्टी, जिला नमक्कल से बरामद किया। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि आरोपी मुखराम धुर्वे उम्र 19 ने उसे बहला-फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। फिर तमिलनाडु ले जाकर उसे अपनी पत्नी बताकर मजदूरी करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एफ), 64(2)(एम) बीएनएस, 6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आज न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद एसपी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि महिला व बाल अपराध में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों से ऐसे मामलों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।