सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   minors into drug addiction have been arrested they were puncturing future of children on the pretext of punctu

Kabirdham: नाबालिगों को नशे की लत में धकेलने वाले गिरफ्तार, पंचर के बहाने बच्चों का भविष्य कर रहे थे 'पंचर'

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 May 2025 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले दो व्यक्तियों को नशीला सोल्यूशन बेचते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

minors into drug addiction have been arrested they were puncturing future of children on the pretext of punctu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले दो व्यक्तियों को नशीला सोल्यूशन बेचते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों को पंचर बनाने के बहाने जानलेवा सोल्यूशन ट्यूब बेच रहे थे, जिसे सूंघकर बच्चे नशा करते हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम शैलेन्द्र गुप्ता, पिता स्व. चन्द्रशेखर गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी पांडातराई, जिला कबीरधाम व सुनील जायसवाल, पिता चन्द्र कुमार जायसवाल, उम्र 25 वर्ष है।यह कार्रवाई थाना कोतवाली कवर्धा प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा सहित साइबर सेल और कोतवाली की संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से की गई। 

Trending Videos


एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर जाल बिछाया, और जैसे ही आरोपियों ने नशीली ट्यूब्स बेचना शुरू किया, तत्काल दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब्स बरामद की गईं।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे  बच्चों को ऊंचे दाम पर सोल्यूशन बेचते थे, जिससे बच्चों की मानसिक, शारीरिक व सामाजिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित होती थी। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय BNSS की धारा 170/125, 135(3) के अंतर्गत  कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने कहा कि बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। कबीरधाम पुलिस ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यह एक अपराध नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाफ साजिश है। ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना हमारी प्राथमिकता है।कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके मोहल्ले, गली या स्कूलों के आसपास कोई व्यक्ति इस प्रकार की सामग्री बेचता या बच्चों को बहकाता हुआ नजर आए, तो बिना हिचक पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। आपकी सतर्कता किसी बच्चे का जीवन बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed