सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police arrested thieves and paraded them around city

Kabirdham: पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार, 'अब नहीं करेंगे चोरी' लिखी तख्ती पकड़ाकर दोनों को शहर में घुमाया

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Aug 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज कुछ घंटों में दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान की गई और रात में ही दबिश देकर दोनों को धर दबोचा गया।

Police arrested thieves and paraded them around city
पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने के बाद शहर में घुमाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना कवर्धा पुलिस ने गुरुवार को चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरों के हाथों में 'अब नहीं करेंगे चोरी' लिखी तख्तियां पड़कर शहर में घुमाया। यह सब जिसने भी देखा वह भी हैरत में पड़ गया। 

Trending Videos


डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि 17 अगस्त की रात करीब एक से दो बजे के बीच नवीन बाजार स्थित यादव बर्तन दुकान के शटर की ऊपरी खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें करीब 54 हजार रुपये के सामान को चोर चोरी कर ले गई थे। मामले में प्रार्थी रूपचंद यादव पिता राजाराम यादव, मठपारा वार्ड कवर्धा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज कुछ घंटों में दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान की गई और रात में ही दबिश देकर दोनों को धर दबोचा गया। इसमें निलेश योगी पिता भगतनाथ योगी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिरमिट्ठी, थाना पिपरिया को घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी प्रकार शिवा पिता मनोज देवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी खूंटूपारा, रानी बगीचा लोहारा को रात तीन बजे गंडई (केसीजी) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले करीम बेग पिता कयूम बेग, उम्र 32 वर्ष, निवासी बंदोरा, चौकी बाजार चारभाटा, थाना कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। कवर्धा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चोरी करने वाले हो या चोरी का माल खरीदने वाले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed