सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police arrested usurer recovered Rs 12 lakh cash seized vehicle along with 92 blank cheques in Kabirdham

Kabirdham: पुलिस ने सूदखोर को किया गिरफ्तार, 12 लाख रुपये कैश बरामद, 92 ब्लैंक चेक समेत वाहन जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Jan 2025 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 12 लाख रुपये  नगद, 92 ब्लैंक चेक समेत वाहन जब्त किए हैं। 

Police arrested usurer recovered Rs 12 lakh cash seized vehicle along with 92 blank cheques in Kabirdham
सूदखोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 12 लाख रुपये   नगद, 92 ब्लैंक चेक समेत वाहन जब्त किए है। आरोपी द्वारा कर्ज न चुकाने पर पीड़ितों की संपत्ति गिरवी रख लेता था। इस पूरे मामले को लेकर आज कोतवाली थाना में प्रेस कांफ्रेस कर पुलिस ने खुलासा किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी का नाम भागवत साहू पिता गोवर्धन साहू, निवासी ग्राम मजगांव थाना कवर्धा है। 

Trending Videos


आरोपी कई वर्ष से पीड़ितों को ब्याज पर कर्ज देकर उनके साथ आर्थिक शोषण करता था। कर्ज न चुकाने पर पीड़ितों के वाहन जैसे कार, ट्रैक्टर अन्य कीमती संपत्ति जबरन गिरवी रखवाकर उनका विक्रय इकरारनामा करवा लेता था। इस प्रकार से उन्हें मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसकी गतिविधि से दर्जनों परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके थे। आरोपी के पास से 12 लाख रुपए नगद, 92 ब्लैंक चेक (पीड़ितों के हस्ताक्षरित), 12 बाइक, एक कार, एक ट्रैक्टर (ट्राली सहित) व गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज समेत अन्य संपत्ति कागजात जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर के तहत धारा 308(2) BNS, धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीरधाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि आप सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचा गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा, नागरिकों को शासन द्वारा उपलब्ध आर्थिक सहायता, लोन योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed