सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Sugarcane farmers get a gift on Diwali cheques for bonus amount of Rs 11.09 crore distributed in Kabirdham

कबीरधाम: दीपावली में गन्ना किसानों को मिली सौगात, 11.09 करोड़ रुपए के बोनस राशि का चेक वितरण

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Oct 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दीपावली पर्व को गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए आज शनिवार को भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। 

Sugarcane farmers get a gift on Diwali cheques for bonus amount of Rs 11.09 crore distributed in Kabirdham
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दीपावली पर्व को गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए आज शनिवार को भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस रेस्ट हाउस में किसानों के ठहराव, विश्राम व आवश्यक सुविधा की व्यवस्था की गई है। दीपावली पर धनतरेस में सौगातों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने पेराई सत्र 2024–25 के गन्ना बेचने वाले किसानों को 11.09 करोड़ रुपए का बोनस राशि का चेक प्रदान किया। 

Trending Videos


इसके अलावा शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरण किया। विजय शर्मा ने कहा कि छग सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत रूप से कार्य कर रही है। किसानों की आर्थिक उन्नति व समृद्धि के लिए सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजना का संचालन कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेश के खेत खलिहानों में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे गन्ना उत्पादन को देखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है,जिससे किसानों को बेहतर सुविधा तथा मूल्य प्राप्त हो सके। यह कारखाना किसानों का है, इसे भी किसानों ने ही मिल-जुलकर आगे बढ़ाना है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कारखाना चलाने में किसानों की भागीदारी बढ़े। वर्तमान में इस गन्ना सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता 4 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन की है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने अधिक से अधिक गन्ने का विक्रय यहीं कारखाने में करें, ताकि पैदावार का उचित मूल्य सीधे उनके हाथों तक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक126 करोड़ रुपए का भुगतान
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा पेराई सीजन वर्ष 2024-25 में गन्ना बेचने वाले किसानों को अब तक कुल 126 करोड़ 53 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर मई 2025 में 87.65 करोड़ रुपए, जुलाई में 27.79 करोड़ रुपए रिकवरी भुगतान के रूप में किसानों के खातों में अंतरित किए गए। इसके अतिरिक्त दीपावली पूर्व 11.09 करोड़ रुपए का बोनस भी किसानों को प्रदान किया जा चुका है। कारखाना क्षेत्र में कुल 11 हजार 763 किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। इस वर्ष कुल 2 लाख 78 हजार 177 मीट्रिक टन गन्ना की पेराई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed