{"_id":"676a67876c4b27d1da01b40d","slug":"cargo-pickup-collided-with-parked-tractor-one-died-in-the-accident-eight-people-were-seriously-injured-in-kan-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: खड़े ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक पिकअप, हादसे में एक की मौत आठ लोग गंभीर रूप से घायल, सवार थे 25 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: खड़े ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक पिकअप, हादसे में एक की मौत आठ लोग गंभीर रूप से घायल, सवार थे 25 लोग
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में मालवाहक वाहन से यात्री ढोने से फिर एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। खड़े ट्रैक्टर से टकराने में आठ लोग घायल हो गए वहीं मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई।
हादसे में घायल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर में मालवाहक वाहन से यात्री ढोने से फिर एक बड़ी दुर्घटना समाने आई है। एक कार्यक्रम से पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग सवार होकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान अमोडा मार्ग में खड़ी ट्रेक्टर से पिकअप वाहन टकरा गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए वहीं मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। घायलों का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में जारी है।
Trending Videos
कांकेर नगर कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर ने बताया कि बीती रात 11 बजे के करीब मृतिका संगीता नेताम अपने परिजनों और ग्रामीणों साथ दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने अमोडा ग्राम गई थी. वापसी के दौरान पिकअप वाहन में सारे लोग बैठे हुए थे उसी दौरान ड्राइवर के द्वारा तेजी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते खड़े ट्रेक्टर को ठोकर मार दिया. जिससे 8 लोग घायल हो गए औऱ एक महिला की मौत हो गई. आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दे कि वाहन चालक यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं. रोजना दर्जनों वाहन पुलिस के आंखों के सामने से गुजर रहे हैं, लेकिन ऐसे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं चालाक लोड वाहनों पर यात्रियों को बिठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं. लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही।