सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Chief Minister Vishnudev Sai participated in Budhalpen Karsaad and Mandri Festival 2025 in Kanker

Kanker: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुढालपेन करसाड़ और मांदरी महोत्सव 2025 में की शिरकत, कही ये बड़ी बात

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 05 Jun 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के ग्राम कराठी में आयोजित बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। 

Chief Minister Vishnudev Sai participated in Budhalpen Karsaad and Mandri Festival 2025 in Kanker
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के ग्राम कराठी में आयोजित बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय आदिवासी परंपराओं और लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बुढालपेन करसाड़ और मांदरी महोत्सव हमारे पुरखों की परंपराओं और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल में सबसे पहले आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं शांति की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के लिए सभी आयोजको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वज द्वारा बताए गए संस्कृति को हमें नहीं भूलना है, मिलजुल कर रहना है और इस परंपरा को हमेशा जीवित रखना है। इस परंपरा को बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय समाज के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर  जनजातीय समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न घोषणाएं  की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed