सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   contingent of soldiers is arriving with bodies of slain Naxalites in Kanker

Kanker: मारे गए नक्सलियों के शव लेकर पहुंच रही जवानों की टुकड़ी, मुठभेड़ अभी भी जारी

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Nov 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों के शव लेकर जवानों की एक टुकड़ी छोटे बेठिया थाने पहुंच रही है। कल सुबह से मुठभेड़ चल रही है।

contingent of soldiers is arriving with bodies of slain Naxalites in Kanker
बरामद किए गए हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों के शव लेकर जवानों की एक टुकड़ी छोटे बेठिया थाने पहुंच रही है। कल सुबह से मुठभेड़ चल रही है। एक टुकड़ी ही वापस लौट रही है बाकी जवान अभी भी जंगल में मौजूद है। रुक-रुककर फायरिंग अभी भी जारी है। 

Trending Videos


पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी कर दी है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पखांजूर से नक्सलियों के शव कांकेर लाए जा रहे है। मुठभेड़ के बाद दो महिला और तीन पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है। तीन दिन से ऑपरेशन चल रहा है। बीते शनिवार को कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें पांच नक्सलियों के शव बरामद हुए थे।

जंगल में घुसने से पहले पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षाबलों का हौसला बढ़ाया। फोर्स तीन दिनों से जंगल में है। अब तक पांच नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। अभी भी नक्सलियो को जवानों ने घेर रखा। बस्तर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में कांकेर नारायणपुर सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नक्सल विरोधी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। 

पुलिस ने आगे कहा कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दो महिला नक्सलियों समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हथियार भी बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन में दो जवान घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed