सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Diarrhea outbreak in Bansagar village of district two people died 12 victims admitted to hospital in Kanker

Kanker: जिले के बनसागर गांव में डायरिया का प्रकोप, दो लोगों की मौत, 12 पीड़ित अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक के बनसागर गांव में दूषित पानी के कारण डायरिया का प्रकोप फैल गया है, जिसकी चपेट में आकर दो बुजुर्गों की मौत हो गई है जबकि 12 अन्य पीड़ित बताए जा रहे है

Diarrhea outbreak in Bansagar village of district two people died 12 victims admitted to hospital in Kanker
डायरिया से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक के बनसागर गांव में दूषित पानी के कारण डायरिया का प्रकोप फैल गया है, जिसकी चपेट में आकर दो बुजुर्गों की मौत हो गई है जबकि 12 अन्य पीड़ित बताए जा रहे है जिनमे से 10 का इलाज अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि दो अन्य एक्टिव केस गांव में मिले है। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य अमले में गांव में कैंप किया है और डोर टू डोर जाकर टीम ग्रामीणों की जांच में जुटी है।

Trending Videos


बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत भवन के पास पंचायत ने एक मोहल्ले में पानी की समस्या दूर करने बोर करवाया था जिसके नजदीक ही एक ग्रामीण ने सेप्टिक टैंक का निर्माण करवा दिया था। अंदेशा लगाया जा रहा है की बोर की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से डायरिया फैला है, पीएचई विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पानी का सैंपल लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमओ नरहरपुर भूपेंद्र ध्रुव ने बताया की टीम 1 अक्तूबर से गांव में शिविर लगाकर जांच में जुटी है, जिसमे अभी तक 277 घरों में जाकर जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया की अभी गांव में स्तिथि सामान्य है, स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग है, डायरिया के कारण भानुबाई सलाम 69 वर्ष और रामकरण निषाद 65 वर्ष की इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed