{"_id":"671cc19bd7512e7d600102ba","slug":"pmt-hostel-operator-beat-up-students-students-complained-to-sp-in-kanker-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: पीएमटी छात्रावास के बच्चों के साथ संचालक ने की मारपीट, छात्रों ने एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: पीएमटी छात्रावास के बच्चों के साथ संचालक ने की मारपीट, छात्रों ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर नगर में स्थित पीएमटी बालक छात्रवास के छात्रों ने आयुक्त में पदस्थ सहायक संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. छात्रों ने आज कांकेर एसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की बात कही है।
छात्रों ने एसपी से की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर नगर में स्थित पीएमटी बालक छात्रवास के छात्रों ने आयुक्त में पदस्थ सहायक संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. छात्रों ने आज कांकेर एसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की बात कही है।
Trending Videos
छात्रों ने आरोप लगाया कि सहायक आयुक्त की सहायक संचालक जया मनु बार बार आफिस में शिकायत करते हो बोलकर छात्रों से मारपीट की यही नही छत्रवास से बाहर निकालने की धमकी भी दी. आज सैकड़ो की संख्या में पहुँचे छात्रों ने बताया कि सहायक संचालक के व्यवहार से सभी छात्र डरे हुए है. इसीलिए एक सप्ताह बाद सभी शिकायत करने की हिम्मत कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र विजय कुमार मरकाम ने बताया कि 17 अक्टूबर को अचानक सहायक संचालक छात्रवास पहुंची जहां सभी सीनियर छात्रों को बाहर निकला और घुस्से में कहने लगी कि ऑफिस में बहुत शिकायत करते हो बोलकर छात्रों को धप्पड़ मारने लगी. इस व्यवहार से सभी छात्र डरे हुए है. आज कांकेर एसपी कार्यालय में हमने शिकायत किया है. सहायक संचालक के ऊपर मामला दर्ज होना चाहिए।