सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Police arrested a Naxalite with a bounty of Rs 8 lakh he was involved in many incidents in Kanker

Kanker: पुलिस ने आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। मोतीराम उर्फ राकेश उसेंडी को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के बाद नक्सली को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।

Police arrested a Naxalite with a bounty of Rs 8 lakh he was involved in many incidents in Kanker
आठ लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ़्तार नक्सली मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नंबर-02 का कमांडर था. कांकेर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकरी दिया कि बीते कल थाना छोटेबेठिया के गांव सितरम के जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे नक्सलियों एवं DRG & BSF सुरक्षा बलों  के बीच मुठभेड़ हुआ था. जहा मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नंबर-02 कमांडर मोतीराम उर्फ राकेश उसेण्डी ईनाम 08 लाख को गिरफ्तार किया  है। कांकेर पुलिस ने बताया कि  घटना स्थल से  सुरक्षा बलों ने एक 1 नग भरमार, 1नग देशी एयरगन पिस्टल, देशी बीजीएल सेल 07 नग सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सल सामाग्री बरामद किया है.

Trending Videos


कांकेर एडिशनल एसपी संदीप पटेल ने बताया कि बीते कल नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर  DRG एवं BSF की 47वी एवं 94वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना छोटेबेठिया,कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मरकाबेड़ा,करसकोड़ो,सितरम व आस -पास जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे तभी ग्राम सितरम व कोंगे के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सशस्त्र नक्सली एवं रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी के नक्सलियों के द्वारा पूर्व से घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुनध फायरिंग करने लगे. जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनो ओर से लगभग रूक-रूक 1 घंटा तक फायरिंग होते रहा.  पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए. लेकिन सुरक्षाबल के जवान एक नक्सली मोतीराम उर्फ राकेश उसेंडी को पकड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद घटना स्थल का सर्च करने पर मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया।  घटना मे सभी जवान सुरक्षित है, इसके पहले इसी अभियान में नक्सलियों का एक पुराना डेरा भी जवानों द्वारा नष्ट किया गया था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed